छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार:घर के कमरे में मिला था खून से लथपथ शव, पुलिस बोली- पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया
छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार:घर के कमरे में मिला था खून से लथपथ शव, पुलिस बोली- पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया
फतेहपुर : फतेहपुर पुलिस ने मरडाटू गांव में शव मिलने के मामले में बड़े भाई को छोटे भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 15 जून की है। मृतक घनश्याम के भांजे देवीलाल को पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिली कि उनके मामा घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़े हैं। देवीलाल अपनी मौसी के बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। वहां घनश्याम का शव खून से लथपथ मिला।
सदर थाना प्रभारी भवानी सिंह राठौड़ के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया और पोस्टमॉर्टम कराया गया। 17 जून को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के बड़े भाई रामअवतार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रामअवतार ने अपने छोटे भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043771


