सुलताना में नाबालिग का अपहरण:22 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लड़की को दस्तयाब किया
सुलताना में नाबालिग का अपहरण:22 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लड़की को दस्तयाब किया
सुलताना : सुलताना थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी प्रियांशु को 22 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। सुबह उठने पर उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब मिली। परिजनों ने शक जताया कि प्रियांशु नामक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है।
कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। वृत चिड़ावा के वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने तकनीकी साधनों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी प्रियांशु (21) को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966287


