[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अभय प्रताप झुंझुनूं के नए जिला संयोजक नियुक्त:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रोग्राम में घोषणा, सीकर में आयोजित हुआ प्रांत अभ्यास वर्ग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अभय प्रताप झुंझुनूं के नए जिला संयोजक नियुक्त:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रोग्राम में घोषणा, सीकर में आयोजित हुआ प्रांत अभ्यास वर्ग

अभय प्रताप झुंझुनूं के नए जिला संयोजक नियुक्त:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रोग्राम में घोषणा, सीकर में आयोजित हुआ प्रांत अभ्यास वर्ग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अभय प्रताप को विद्यार्थी परिषद, झुंझुनूं का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया। यह घोषणा एबीवीपी के जयपुर प्रांत का भारतीय शिक्षा संकुल, सीकर में हुए प्रांत अभ्यास वर्ग में की गई। आयोजन में जयपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां संगठन की आगामी रणनीतियों और छात्र हितों पर चर्चा की गई।

अभय प्रताप को विद्यार्थी परिषद, झुंझुनूं का नया जिला संयोजक नियुक्त की घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। नवनियुक्त जिला संयोजक अभय प्रताप ने संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाने का संकल्प लिया है।

कड़ी मेहनत का दिया आश्वासन

उन्होंने कहा, “विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है जो राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका को सुनिश्चित करती है।” उन्होंने इस पद पर नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया और संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आश्वासन दिया।

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान, संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैसे शिक्षा के अधिकार, रोजगार के अवसर और छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर भी गहन विमर्श हुआ, जिसमें इसके क्रियान्वयन और छात्रों पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन के मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिका पर जोर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं को भविष्य की गतिविधियों के लिए प्रेरणा और दिशा मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22