[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में बिजली कटौती से परेशान लोग:4 घंटे तक सप्लाई रहती है ठप, ग्रामीणों ने कहा- अधिकारी फोन नहीं उठाते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में बिजली कटौती से परेशान लोग:4 घंटे तक सप्लाई रहती है ठप, ग्रामीणों ने कहा- अधिकारी फोन नहीं उठाते

सिंघाना में बिजली कटौती से परेशान लोग:4 घंटे तक सप्लाई रहती है ठप, ग्रामीणों ने कहा- अधिकारी फोन नहीं उठाते

सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से रोजाना घंटों तक बिजली गुल रहती है।

स्थानीय व्यापारी बृजेश कुमार, संतोष सैनी, राधेश्याम और नरेश कुमार ने बताया कि दिन में भी लंबी कटौती होती है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जब लोग बिजली कटौती की जानकारी के लिए विभाग को फोन करते हैं, तो कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता। वहीं जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हर बार अधिकारियों को आमजन के फोन उठाकर उचित जानकारी देने के निर्देश दिए जाते हैं।

ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे पावर हाउस पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि 220 केवी लाइन में खराबी के कारण 11:55 बजे बिजली सप्लाई बंद हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22