[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईमानदारी की मिसाल बने बबलू शर्मा, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

ईमानदारी की मिसाल बने बबलू शर्मा, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मानित

ईमानदारी की मिसाल बने बबलू शर्मा, विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : राजकीय अस्पताल मुकुंदगढ़ में कार्यरत कर्मचारी बबलू शर्मा को उनकी ईमानदारी के लिए विप्र फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।

विप्र फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रमोद पचलंगिया ने बताया कि बबलू शर्मा को हाल ही में रास्ते में गिरे एक व्यक्ति के वाहन संबंधी कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले थे, जिन्हें उन्होंने बिना देर किए सोटवारा निवासी असली मालिक को वापस लौटा दिया। बबलू की इस ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए फाउंडेशन द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर और मार्ल्यापण कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में गौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, संरक्षक कांति प्रसाद ढंड, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, प्राचार्य राजाराम सुरोलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलंगिया, राज. ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, तहसील अध्यक्ष महेश बलरियावाला, पं. चंद्रशेखर सुरोलिया, सांवरमल शर्मा, सुरेश शर्मा मंडी और दिनेश माटोलिया नूंआ सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77