[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु मोरारका फाउंडेशन द्वारा बीज किट वितरण कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु मोरारका फाउंडेशन द्वारा बीज किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु मोरारका फाउंडेशन द्वारा बीज किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : एमआर मोरारका जीडीसी रुरल रिसर्च फाउंडेशन, नवलगढ़ की ओर से सोमवार को फाउंडेशन कार्यालय परिसर में ऑर्गेनिक बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विभाग के सहायक निदेशक रोहिताश ढाका रहे, जबकि अध्यक्षता कृषि अधिकारी नवलगढ़ रोहिताश सीगड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोरारका फाउंडेशन के सीओ मदन सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रोहिताश ढाका ने अपने संबोधन में कहा कि मोरारका फाउंडेशन प्राकृतिक व ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खरपतवार नाशकों का उपयोग कम करें, क्योंकि इससे मिट्टी की उर्वरकता प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से न केवल उत्पादन बेहतर होगा बल्कि फसलों की गुणवत्ता भी सुधरेगी, जिससे बाजार में अच्छे दाम मिल सकेंगे।

इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे फार्म पॉन्ड, तारबंदी, कृषि यंत्रों पर अनुदान आदि की जानकारी भी दी। सहायक कृषि अधिकारी सुभाष सीगड़ ने किसानों को नवीनतम तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

मोरारका फाउंडेशन के सीईओ मदन सिंह शेखावत ने बताया कि स्व. कमल मोरारका द्वारा 30 वर्ष पूर्व देखे गए जैविक खेती के सपने को साकार करने की दिशा में आज पूरे देशभर में फाउंडेशन कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को एक मिशन के रूप में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर जुगना स्वामी ने किया और फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। आईसीएस मैनेजर मुकेश चौधरी ने फाउंडेशन की आगामी योजनाएं साझा कीं और प्रोजेक्ट ऑफिसर सिकंदर राड़ ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 70 किसानों को ऑर्गेनिक बीज किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किसानों ओंकारमल झाझड़िया, विक्रम व सुरेन्द्र ख्यालिया द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जहां उन्हें पुष्पमाला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सरोज चौधरी, विकास सैनी, अशोक, गोरधन, गुलाब सहित अनेक किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77