[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 5 करोड़ की फिरौती की धमकी का मामला:खनन कारोबारी को व्हाट्सएप पर मिला था धमकी भरा वॉइस मैसेज, एडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 5 करोड़ की फिरौती की धमकी का मामला:खनन कारोबारी को व्हाट्सएप पर मिला था धमकी भरा वॉइस मैसेज, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना में 5 करोड़ की फिरौती की धमकी का मामला:खनन कारोबारी को व्हाट्सएप पर मिला था धमकी भरा वॉइस मैसेज, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में भाजपा प्रतिपक्ष नेता और खनन कारोबारी महेंद्र गोयल को फिरौती की धमकी मिली है। इस मामले में कई संगठनों के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख और सहायक पुलिस अधीक्षक के रोशन मीणा को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित के भाई दौलत राम गोयल ने बताया कि रोहित गोदारा नाम के व्यक्ति ने वॉट्सएप वॉइस कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। धमकी दी गई है कि रंगदारी नहीं देने पर परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

12 जून को दोपहर में महेंद्र गोयल को व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल नहीं उठाने पर 26 सेकंड का वॉइस मैसेज आया। मैसेज में आरोपी ने खुद को रोहित गोदारा बताया। उसने कहा कि गोयल की डीपी चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह के साथ हो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ नहीं चलने पर माइंस और क्रशर को मिट्टी में मिलाने की धमकी दी।

दौलत राम ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी उनके परिवार के साथ हो चुकी हैं। पुलिस ने पहले के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब फिर से परिवार दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77