[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी की शीबा बानो ने NEET 2025 में हासिल की शानदार सफलता, ऑल इंडिया 7909वीं रैंक व EWS 781वीं रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी की शीबा बानो ने NEET 2025 में हासिल की शानदार सफलता, ऑल इंडिया 7909वीं रैंक व EWS 781वीं रैंक

खेतड़ी की शीबा बानो ने NEET 2025 में हासिल की शानदार सफलता, ऑल इंडिया 7909वीं रैंक व EWS 781वीं रैंक

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे की प्रतिभाशाली छात्रा शीबा बानो ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 7909वीं रैंक तथा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 781वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। शीबा की इस उपलब्धि से कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिजनों में भी गर्व का माहौल है। शीबा बानो, मोहम्मद इस्माइल व रियाज बानो की पुत्री हैं।

शीबा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा एडवोकेट मोहम्मद फारूक और अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हो पाया। मैं भविष्य में एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हूं।

परिजनों ने शीबा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे खेतड़ी के लिए गर्व का क्षण है।

शीबा के चाचा एडवोकेट मोहम्मद फारूक ने बताया कि शीबा शुरू से ही मेधावी रही है और उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। शीबा की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77