खाटूश्यामजी में गुलाब बेचने वाले की संदिग्ध मौत:किराए के कमरे में मिला 42 वर्षीय अधेड़ का शव, हार्ट अटैक की आशंका
खाटूश्यामजी में गुलाब बेचने वाले की संदिग्ध मौत:किराए के कमरे में मिला 42 वर्षीय अधेड़ का शव, हार्ट अटैक की आशंका
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में एक किराए के कमरे में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी विजय कुमार (42) के रूप में हुई है, जो गढ़वाल तिराहे के पास रहता था और गुलाब बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, विजय कुमार का शव आसपास के लोगों को कमरे में मिला। सूचना मिलते ही खाटूश्यामजी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस को प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा है। मृतक के परिजनों ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044079


