अहमदाबाद विमान हादसे पर सिंघाना में श्रद्धांजलि:कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला, 2 मिनट का मौन रखा
अहमदाबाद विमान हादसे पर सिंघाना में श्रद्धांजलि:कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला, 2 मिनट का मौन रखा
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में अहमदाबाद विमान दुर्घटना के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला कार्यकर्ताओं ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।
उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों के लिए ईश्वर से शक्ति की प्रार्थना की। यादव ने कहा कि इस हादसे से सबक लेकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में ऊषा, पिंकी, मोनू, राजबाला, सरोज, रामकला, नीलम, संतोष, विमला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। इस आयोजन के माध्यम से समाज में मानवीय संवेदना और एकता का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921584


