केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट की भी मौत:4 माह पहले जुड़वां बच्चों के पिता बने थे; लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड थे राजवीर सिंह
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट की भी मौत:4 माह पहले जुड़वां बच्चों के पिता बने थे; लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड थे राजवीर सिंह

केदारनाथ : केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले थे।
वे आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट से रिटायर्ड हुए थे। सिंह करीब 14 साल तक आर्मी में रहे। पायलट सिंह करीब 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे।
गढ़वाल (उत्तराखंड) रेज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि डेड बॉडी को आईडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही हैं। डीएनए टेस्ट के बाद ही बॉडी दी सौंपी जाएंगी।

प्राइवेट कंपनी के लिए फ्लाइंग करते थे सिंह
केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर सर्विस की भी सुविधा मिलती है। इसी सर्विस को प्रोवाइड करने वाली कंपनी आर्यन के लिए राजवीर सिंह चौहान रिटायरमेंट के बाद से फ्लाइंग कर रहे थे। पायलट के पिता गोविंद सिंह को हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर हादसे के 2 घंटे बाद सुबह करीब 7.30 बजे मिली।
अब देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS…


