चूरू में सड़क हादसे में 5 यात्री घायल:सड़क किनारे खड़े ट्रोले में टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
चूरू में सड़क हादसे में 5 यात्री घायल:सड़क किनारे खड़े ट्रोले में टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
चूरू : चूरू-बिसाउ रोड पर शनिवार सुबह एक हरियाणा रोडवेज बस और ट्रोले की टक्कर हो गई। यह हादसा स्लीपर फैक्ट्री के पास हुआ। दिल्ली जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रोले से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर अनिल कुमार (54), कंडक्टर खुशीराम (32), यात्री विजय कुमार (30), जयकरण (25) और नेहा शर्मा (47) घायल हुए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ घायलों का इलाज कर रहे हैं। कंडक्टर खुशीराम ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर बिसाउ और आसपास के गांवों के लोग थे। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043197


