[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रींगस में रीको मोड़ पर हुआ हादसा, युवक की पहचान में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रींगस में रीको मोड़ पर हुआ हादसा, युवक की पहचान में जुटी पुलिस

थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रींगस में रीको मोड़ पर हुआ हादसा, युवक की पहचान में जुटी पुलिस

रींगस : रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर स्थित रीको मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल रींगस की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि थार गाड़ी जयपुर से सीकर की ओर जा रही थी, और उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। बाइक सवार रीको औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों और थार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin