[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार गाड़ी ने 4 बाइकों को मारी टक्कर:गुस्साए लोगों ने दो युवकों को पीटा, चांदपोल गेट के पास की घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तेज रफ्तार गाड़ी ने 4 बाइकों को मारी टक्कर:गुस्साए लोगों ने दो युवकों को पीटा, चांदपोल गेट के पास की घटना

तेज रफ्तार गाड़ी ने 4 बाइकों को मारी टक्कर:गुस्साए लोगों ने दो युवकों को पीटा, चांदपोल गेट के पास की घटना

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में चांदपोल गेट के पास रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही तीन से चार बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार करीब 3-4 लोग चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए वहां मौजूद लोग हॉस्पिटल ले गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची जो गाड़ी ड्राइवर और उसके साथ बैठे युवक को कोतवाली थाने लेकर गई। वहीं गाड़ी को पुलिस थाने ले जाया गया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार गाड़ी में पालवास रोड इलाके के रहने वाले हिमांशु कुमावत और प्रियांशु आ रहे थे। जिन्होंने चांदपोल गेट के पास अपने आगे चल रही तीन-चार बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आक्रोशित लोगों का कहना है कि गाड़ी सवार युवक शराब के नशे में थे। घटना में 1-2 बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin