विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 23 जगहों से 28 नाबालिगों को बाल श्रम से मुक्त करवाया
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर 23 जगहों से 28 नाबालिगों को बाल श्रम से मुक्त करवाया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास अजमेर के द्वारा देश व्यापी संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सदस्य के तौर पर बाल अधिकार और बाल संरक्षण के लिए संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर दिनांक 11 एवं 12 जून को अजमेर, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं जिलों में 23 जगह दबिश देकर 28 नाबालिग बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराया। टीम के द्वारा पुलिस विभाग, मानव तस्करी विरोधी इकाई, बाल कल्याण समिति आदि के सहयोग से नियोक्ताओं तथा परिजनों को बाल श्रम नहीं कराने के लिए पाबंद किया गया। संस्था टीम के द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए जा रहे प्रयासों में ये सबसे बेहतरीन प्रयास रहा है जिसके तहत 2 दिन में एक साथ 23 जगह कार्यवाही कर 28 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया।
कार्यवाही विवरण
1. अजमेर – 7 रेस्क्यू, 8 बच्चे
2. झुंझुनू – 6 रेस्क्यू 9 बच्चे
3. चूरू – 5 रेस्क्यू 5 बच्चे
4. बीकानेर – 4 रेस्क्यू 4 बच्चे
5. नागौर – 1 रेस्क्यू 2 बच्चे
कुल एफ आई आर – 3
कुल जीडी एंट्री – 20
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042931


