योग प्रशिक्षकों का योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
योग प्रशिक्षकों का योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रशिक्षकों को योग प्रोटोकाल का अभ्यास करवाया गया। पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ के जूनियर विंग में आयोजित निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में आज नोडल अधिकारी डॉ मनरूप काजला के नेतृत्व में जिला योग प्रशिक्षक एवं भारत स्वाभिमान मुख्य जिला संयोजक राम पाल सिहाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत ब्लाक स्तर के योग प्रशिक्षकों को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, आचार्य मुकेश कुमार बिजारणियां, कालीचरण सोनी के अलावा ब्लाक स्तर के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033290


