[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार इको गाड़ी बस से टकराई, अनियंत्रित होकर बस अल्टो कार से भिड़ी,इको गाड़ी सवार 3 युवक घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तेज रफ्तार इको गाड़ी बस से टकराई, अनियंत्रित होकर बस अल्टो कार से भिड़ी,इको गाड़ी सवार 3 युवक घायल

तेज रफ्तार इको गाड़ी बस से टकराई, अनियंत्रित होकर बस अल्टो कार से भिड़ी,इको गाड़ी सवार 3 युवक घायल

सीकर : सीकर के लोसल थाना इलाके में तेज रफ्तार इको गाड़ी रॉन्ग साइड से आकर सामने से आ रही बस से जा भिड़ी। भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार से टकराई। घटना में इको गाड़ी में सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया गया।

लोसल थानाधिकारी सरदारमल के अनुसार घटना आज शाम कस्बे में डीडवाना रोड शिव मंदिर के पास की है। यहां इको गाड़ी डीडवाना की तरफ जा रही थी। जो तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड आई और लोसल की तरफ आ रही एक बस से जा भिड़ी। यह टक्कर होने के बाद बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी एक अल्टो गाड़ी से टकराई।

इस घटना में इको गाड़ी में सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके मुताबिक घटना में पूरी गलती इको गाड़ी की है। अभी तक मामले में किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet