चूरू में कीटनाशक का स्प्रे करते समय महिला की मौत:तबीयत ज्यादा खराब होने पर चूरू की गई थी रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
चूरू में कीटनाशक का स्प्रे करते समय महिला की मौत:तबीयत ज्यादा खराब होने पर चूरू की गई थी रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
चूरू : चूरू के राजगढ़ तहसील के गांव गगोर में कीटनाशक स्प्रे करते समय एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत में घास नष्ट करने वाले कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। कमला (58) पत्नी सुभाष खेत में कीटनाशक का स्प्रे कर रही थी। कीटनाशक के प्रभाव से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत राजगढ़ अस्पताल ले गए। राजगढ़ अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने कमला को चूरू रेफर कर दिया। परिजन उसे चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए, जहां इलाज के दौरान कमला ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतका के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043708


