बिजली के झूलते तारों से ट्रक में लगी आग:सरदारशहर के पिचकराईताल में हादसा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
बिजली के झूलते तारों से ट्रक में लगी आग:सरदारशहर के पिचकराईताल में हादसा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर के गांव पिचकराईताल में शुक्रवार को 11 हजार केवी की झूलती बिजली लाइन के टच होने से ट्रक में आग लग गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। जयप्रकाश सिंह और भंवरलाल स्वामी ने बताया- झूलते बिजली तारों की शिकायत कई बार विभाग को की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन तारों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। बिजली ट्रिपिंग की समस्या भी लगातार बनी रहती है।
पंचायत में करीब 1000 से अधिक घर हैं। सभी नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते हैं। फिर भी विभाग की ओर से लापरवाही जारी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर शीशराम कुल्हारी, हरिराम खोथ, राकेश लोहार, डालाराम सिंवर, इमीलाल सिहाग समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एम.आर. गोयल ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने जल्द ही झूलते तारों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043286


