NCC कैडेट्स को साइबर फ्रॉड,साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी:बताया- साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट करवाने के लिए 1930 पर करें कॉल
NCC कैडेट्स को साइबर फ्रॉड,साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी:बताया- साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट करवाने के लिए 1930 पर करें कॉल

सीकर : सीकर की साइबर थाना पुलिस लोगों को साइबर फ्रॉड के शिकार होने से बचाने के लिए लगातार काम कर रही है। पुलिस की ओर से शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य जगहों पर साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं और आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उसी के तहत पलसाना में सिंघानिया अकादमी में 3 राज बटालियन NCC सीकर के 700 कैडेट्स को साइबर फ्रॉड और साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी गई। साइबर थाना प्रभारी RPS अनुज डाल ने बताया कि साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर अरशद कमाल के साथ यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां 700 कैडेट्स को साइबर सिक्योरिटी और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान साइबर पुलिस टीम के आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
यदि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है तो वह घबराएं नहीं। तुरंत इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए 1930 पर कॉल करें।यदि कोई रिपोर्ट दर्ज करवाने संबंधी जानकारी प्राप्त करना चाहे तो वह साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल साइबर crime.gov.in पर देख सकता है।