[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:4.5 लाख रुपए नकद समेत लाखों का सामान जला, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:4.5 लाख रुपए नकद समेत लाखों का सामान जला, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

चूरू में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:4.5 लाख रुपए नकद समेत लाखों का सामान जला, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

चूरू : चूरू के गांव झारिया में गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने गैस सिलेंडर को चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। किशनलाल स्वामी के घर में लगी इस आग से भारी नुकसान हुआ। घर में रखे साढ़े चार लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। इसके अलावा फ्रिज, कूलर, आटा चक्की, वॉशिंग मशीन और एलईडी भी आग की चपेट में आ गए।

किसान परिवार का अनाज भी जलकर नष्ट हो गया। इसमें दस कट्टे गेहूं, पांच कट्टे प्याज, दो कट्टे जौ, चार कट्टा बाजरा और दो कट्टे इसबगोल शामिल हैं। घर का अन्य सामान जैसे सात चारपाई, सोलर प्लेट, मोटर बोरिंग, गैस चूल्हा और दो मोबाइल फोन भी जल गए।

सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को भी दी गई है। आग लगने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62