[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय किसान संघ की दादियारामपुरा इकाई का गठन:नाहर सिंह महला अध्यक्ष और हणुमान सिंह मीणा बने संरक्षक, जैविक खेती पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

भारतीय किसान संघ की दादियारामपुरा इकाई का गठन:नाहर सिंह महला अध्यक्ष और हणुमान सिंह मीणा बने संरक्षक, जैविक खेती पर दिया जोर

भारतीय किसान संघ की दादियारामपुरा इकाई का गठन:नाहर सिंह महला अध्यक्ष और हणुमान सिंह मीणा बने संरक्षक, जैविक खेती पर दिया जोर

रींगस : रींगस के दादिया रामपुरा गांव में बाबा रामदेवजी मंदिर में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दादिया रामपुरा ग्राम इकाई का गठन किया गया। नाहर सिंह महला को इकाई का अध्यक्ष और हणुमान सिंह मीणा को संरक्षक नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन सिंह सौंथलिया ने किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संगठित होने का आह्वान किया। मिट्टी, पशु और मानव स्वास्थ्य के लिए रसायन मुक्त गौ आधारित खेती अपनाने की सलाह दी।

तहसील प्रभारी मुकेश निठारवाल ने वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष गोपीराम निठारवाल, जवाहर सिंह महला, सीताराम सैन, हिम्मत सिंह शेखावत, भगवान सहाय महला, छाजूराम महला, हनुमान प्रसाद, गीगाराम महला सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad