[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीरांगनाओं का सम्मान करने 1300Km से सीकर पहुंची सेना:कारगिल युद्ध के 26 साल पूरे होने पर वीरांगना मंजू और भंवरी को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वीरांगनाओं का सम्मान करने 1300Km से सीकर पहुंची सेना:कारगिल युद्ध के 26 साल पूरे होने पर वीरांगना मंजू और भंवरी को किया सम्मानित

वीरांगनाओं का सम्मान करने 1300Km से सीकर पहुंची सेना:कारगिल युद्ध के 26 साल पूरे होने पर वीरांगना मंजू और भंवरी को किया सम्मानित

सीकर : कारगिल युद्ध की 26वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित करने का विशेष अभियान चलाया। इसी कड़ी में बुधवार को 8 माउंटेन डिवीजन की टीम ने 1300 किलोमीटर का सफर तय कर सीकर के सिहोट छोटी गांव पहुंचकर शहीद गणपत सिंह ढाका की वीरांगना मंजू देवी व श्योदान राम की वीरांगना भंवरी देवी को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। यह भावुक पल शहीद के स्मारक पर आयोजित समारोह में देखने को मिला, जहां ग्रामवासियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

सूबेदार राजपाल सिंह के नेतृत्व में सेना की टीम ने शहीद गणपत सिंह ढाका स्मारक पर पहुंचकर यह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान गांव के सरपंच सूबेदार झाबर ओला, सूबेदार जोधराज सिंह, कैप्टन चुनीलाल नेहरा, रामगोपाल छब्बरवाल, शिवप्रसाद ढाका, सूबेदार प्रहलाद छब्बरवाल, शहीद के भाई सुरेंद्र ढाका, श्री चंद ढाका, देवेंद्र नेहरा, बजरंग कुमावत, बदरुद्दीन मनियार, लिपिक रामस्वरूप मीणा, मोती सिंह शेखावत, शहीद परिवार के विकास ढाका, पिंकी ढाका, रामप्यारी सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

सूबेदार राजपाल सिंह ने बताया कि भारतीय सेना का यह अभियान देशभर में शहीद परिवारों तक पहुंचकर उन्हें सम्मानित करने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद शहीदों के बलिदान को याद रखना और उनके परिवारों का मनोबल बढ़ाना है। यह टीम देश के कोने-कोने में जाकर शहीद वीरांगनाओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार- यह सम्मान समारोह न केवल शहीद गणपत सिंह ढाका के बलिदान को याद करने का अवसर बना, बल्कि भारतीय सेना के इस पहल ने ग्रामवासियों के दिलों में देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान को और गहरा किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad