बड़वासी और कारी में कृषि संकल्प अभियान कैम्प का आयोजन
जैविक खेती पर दिया गया जोर प्रधान दिनेश सुंडा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
बड़वासी/कारी : ग्राम पंचायत बड़वासी और कारी में आज संयुक्त रूप से विकसित कृषि संकल्प अभियान कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नवलगढ़ के प्रधान दिनेश सुंडा ने शिरकत की।
कैम्प के दौरान किसानों को आधुनिक और पारंपरिक कृषि पद्धतियों के समन्वय पर जानकारी दी गई। अपने संबोधन में प्रधान सुंडा ने कहा, “हमें अपनी पुरानी कृषि प्रणाली की ओर लौटना चाहिए और रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के उपयोग को कम करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। यह न केवल हमारी वर्तमान फसल के लिए लाभकारी होगा, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा।”
कार्यक्रम में स्थानीय कृषकों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और जैविक खेती को अपनाने में सरकार से सहायता की अपेक्षा जताई। कैम्प में कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत बीज, खाद प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कारी सरपंच सुमेर सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र प्रोफेसर राजेंद्र नागर कृषि विकास अधिकारी रोहतास ढाका अशोक कुमार प्रतीक रघुवीर सिंह यादव कृषि पर्यवेक्षक विद्याधर सांखणीया रामनिवास भाखर धर्मवीर मांठ रामनिवास धायल बड़वासी से ग्राम विकास अधिकारी पृथ्वीराज कनिष्ठ सहायक ऊषा प्रदीप शर्मा विकास गढ़वाल कमल सुंडा नथु मील दुर्गा प्रसाद रामकरण आदि मौजूद रहे।
यह अभियान गांवों में सतत और समावेशी कृषि विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042793


