एक दिवसीय संस्थागत वैज्ञानिक बकरी पालन एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रोग व टीकाकरण का महत्व पर हुआ व्याख्यान
एक दिवसीय संस्थागत वैज्ञानिक बकरी पालन एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रोग व टीकाकरण का महत्व पर हुआ व्याख्यान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पशु विज्ञान केंद्र झुंझुनू में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की अनुसूचित जाति उपयोजना एवं प्रसार शिक्षा निदेशालय राजूवास बीकानेर के द्वारा आयोजित वैज्ञानिक बकरी पालन एवं प्रबंधन विषय पर संस्थागत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि केंद्र के डॉ उमेश कुमार ने पशुपालको को बकरियों में होने वाले प्रमुख रोग पीपीआर (बकरी प्लेग), चेचक, एंटरोटॉक्सिमिया (फड़कियां), निमोनिया, खुरपका-मुँहपका, और परजीवी संक्रमण तथा इनके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही पशुपालकों को बकरियों में होने वाले टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारियां प्रदान करते हुए टीकाकरण समय सारणी के बारे में विस्तार से बताया तथा प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय आबूसर के डॉ जयपाल सिंह फोगाट ने पशुपालको को प्रसव पूर्व एवं प्रसव के बाद बकरियों की देखभाल पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही बकरियों की आवास व्यवस्था, देखभाल एवं दैनिक प्रबंधन की जानकारी देते हुए पशुपालकों को उन्नत बकरी पालन हेतु भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और पशुपालकों को बकरी पालन व्यवसाय में आपातकालीन आपदाएं एवं उनका बचाव के बारे में बताया l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043199


