मोई में उत्पात मचाने वाले चार गिरफ्तार:कैंपर गाड़ी जब्त, तीन पर पहले से दर्ज हैं मामले
मोई में उत्पात मचाने वाले चार गिरफ्तार:कैंपर गाड़ी जब्त, तीन पर पहले से दर्ज हैं मामले
सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने मोई गांव में शराब ठेके पर उत्पात मचाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश कैंपर गाड़ी में सवार होकर मोई गांव के शराब ठेके पर उत्पात मचा रहे हैं। डीएसपी नोपाराम भाकर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने मौके से भैसावता खुर्द निवासी दिनेश कुमार, भैसावता कलां निवासी जगदीश उर्फ नारु, सुनिल कुमार और भैसावता खुर्द निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कैंपर गाड़ी भी जब्त की गई। थानाधिकारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर दिनेश के खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मामले दर्ज हैं। जगदीश पर तीन और अमित पर दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी रामसिंह, गाड़ाखेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई शेर सिंह फोगाट, एचसी कुलदीप, दुर्गा प्रसाद, कॉन्स्टेबल मोतीलाल, अजय कुमार, सुनील और धर्मवीर शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041950


