[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पबाना में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पबाना में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान का आयोजन

हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और हरियाली को संरक्षित करना होगा : सुंडा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

पबाना (नवलगढ़) : पबाना के मोकलाना जोहड़ में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई गई, जिससे वे भविष्य में पर्यावरण की रक्षा हेतु संकल्पबद्ध रहें।

प्रधान दिनेश सुंडा ने इस अवसर पर वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और हरियाली को संरक्षित करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक वृक्ष लगाए और जल का समझदारी से उपयोग करे, तो हम बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।”

इस मौके पर सरपंच विजेन्द्र लोटासरा, विकास अधिकारी रितेश सांखला जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण अधिकारी रामदयाल विजय पीएचइडी सहायक अभियंता विजेंद्र कृषि विभाग विजयपाल ए ए ओ वन विभाग नरेंद्र एईएन नवीन राकेश मांजू सहित अनेक प्रशासनिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्ष लगाए और मोकलाना जोहड़ को हराभरा बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet