[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खिरोड़ में कैमरी की ढाणी और गिला की ढाणी में नवनिर्मित ट्यूबवेलों का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खिरोड़ में कैमरी की ढाणी और गिला की ढाणी में नवनिर्मित ट्यूबवेलों का शुभारंभ

खिरोड़ में कैमरी की ढाणी और गिला की ढाणी में नवनिर्मित ट्यूबवेलों का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विधायक विक्रम सिंह जाखल ने खिरोड़ में कैमरी की ढाणी और गिला की ढाणी में नवनिर्मित दो ट्यूबवेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर घर जल योजना और “जल है तो कल है” वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत निरंतर जल संरक्षण के लिए प्रयासरत है।

विधायक जाखल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि इन ट्यूबवेल्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बेहतर होगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में ख्यालीराम गुर्जर, लोहार्गल भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, कालूराम गिला, पेमाराम गिला, सावरमल गिला, जुगलकिशोर कटेवा, अजय कटेवा, सुमेर सिंह, अर्जुन देतरवाल, सतीश भीचर (पूर्व सरपंच), किशोर मिथरवाल (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), रामनिवास काजला, विजेश गुर्जर, हरि सिंह मिटावा, होशियार सिंह कटेवा, मोहन सिंह देतरवाल, बीरबल भीकर, भादर सिंह, गंगाधर गुर्जर, मदन गुर्जर, भोम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विधायक ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार लगातार जल संकट की समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है और आने वाले समय में और भी जल संरक्षण योजनाओं को लागू किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet