[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप:मामा ने परिवार को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, खेत पर गया था परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप:मामा ने परिवार को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, खेत पर गया था परिवार

सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप:मामा ने परिवार को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, खेत पर गया था परिवार

सीकर : सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के मामा ने उसके साथ रेप किया। फिलहाल अब पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का है। इस संबंध में 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि लड़की के मामा ने ही 9 अप्रैल 2025 को उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में लड़की ने पहले तो डर के मारे बात किसी को नहीं बताई। हिम्मत करके जब उसने बात घरवालों को बताई तो परिवार के लोग पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।

दरअसल नाबालिग लड़की का परिवार मूल रूप से जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। जो जगह-जगह जाकर खेती करने और फसल कटाई करने का काम करता है। इसी के चलते वह लड़की के ननिहाल सीकर के ग्रामीण एरिया में आया हुआ था। यहां मामा ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। फिलहाल अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet