[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में सड़क तोड़ने के बाद गड्ढा खुला छोड़ा:अंधेरे में गिरी कार, मुआवजे की मांग की; बोले- न तो चेतावनी बोर्ड लगाया, न बैरिकेडिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में सड़क तोड़ने के बाद गड्ढा खुला छोड़ा:अंधेरे में गिरी कार, मुआवजे की मांग की; बोले- न तो चेतावनी बोर्ड लगाया, न बैरिकेडिंग

नवलगढ़ में सड़क तोड़ने के बाद गड्ढा खुला छोड़ा:अंधेरे में गिरी कार, मुआवजे की मांग की; बोले- न तो चेतावनी बोर्ड लगाया, न बैरिकेडिंग

नवलगढ़ : नवलगढ़ में शहीद स्मारक से सरकारी अस्पताल तक जाने वाली मुख्य सड़क पर खुदे गड्ढे में कार गिर गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई अमरसिंह ने जांच में पाया कि सड़क पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। न तो बैरिकेड लगाए गए थे, न चेतावनी बोर्ड और न ही रात के लिए कोई संकेतक।

पीडब्लूडी की सहायक अभियंता कविता सैनी ने बताया कि सड़क में दरार आने के कारण उसे तुड़वाया गया था। उन्होंने ठेकेदार को सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए थे। विभाग का कहना है कि कुछ जगहों पर मिट्टी डाली गई और कट्टे रखे गए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में सड़क पर अंधेरा रहता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजामों के खुदी सड़क खतरनाक है। लोगों ने हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन के मुआवजे की मांग की है।

नागरिकों ने प्रशासन से कार्यस्थल पर बेरिकेडिंग और संकेतक लगाने की मांग की है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet