खेतड़ी-बांशियाल वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में वन्य जीव गणना कल
खेतड़ी-बांशियाल वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में वन्य जीव गणना कल
खेतड़ी : खेतड़ी-बांशियाल वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में वन्य जीव गणना कल से, वन विभाग प्रतिवर्ष वैशाख मास की पूर्णिमा को वन क्षेत्र के वन्यजीवों की गणना करवाता है । परन्तु इस वर्ष यह गणना ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को होगी। इसी के तहत बुधवार को प्रात: 8 बजे से 24 घंटे तक खेतड़ी-बांशियाल वन्य जीव अभ्यारण सहित खेतड़ी रेंज के वन क्षेत्र में वाटर हॉल्स पद्धति के माध्यम से वन्य जीवों की गणना होगी। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी खेतड़ी अमित सैनी ने बताया वन्य जीव गणना के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसमें 25 वाटर हॉल्स चिन्हित किए गए हैं ।जहां वन्यजीवों का विचरण अधिक है। इसके अतिरिक्त वन्य जीवों के आने-जाने वाले जंगल के प्रचलित रास्तों व वॉटर हॉल्स के नजदीक फोटो ट्रैक कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक प्वाइंट पर दो कार्मिको की ड्यूटी लगाई गई है तथा वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसमें खेतड़ी रेंज के अधीनस्थ बुहाना व खेतड़ी तहसील में स्थित 22 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र में वन्य जीवों की गणना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044619

