पर्यावरण की रखवाली के संकल्प के साथ आयोजित हो रहा ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान’
पर्यावरण की रखवाली के संकल्प के साथ आयोजित हो रहा 'वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान'
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में चल रहे ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान‘ में प्रदेशवासी पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। जिलेवासियों द्वारा पर्यावरण की रखवाली के संकल्प के साथ वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को जिलेभर में वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
जिले की भरपालसर ग्राम पंचायत के पक्के जोहड़ की साफ – सफाई व पौधरोपण कार्य, बीदासर की ग्राम पंचायत ऊंटालड़ में श्रमदान व पौधरोपण, चूरू के सोमासी में जागरूकता रैली, हामुसर में जोहड़ में साफ- सफाई व श्रमदान, गौरीसर में ग्रामवासियों द्वारा नालियों की सफाई, फोगां में पीएचईडी टंकी की सफाई व रख-रखाव कार्य आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921587


