[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरजे नैना बनी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की ब्रांड एंबेसडर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आरजे नैना बनी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की ब्रांड एंबेसडर

आरजे नैना बनी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की ब्रांड एंबेसडर

सीकर : 89.6 एफएम सीकर में कार्यरत राज नैना को सीकर नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 का सीकर शहर ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों और सकारात्मक छवि को देखते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए इन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

आरजे नैना पूरे देश में सबसे कम उम्र की आरजे है। जिन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में रेडियो जॉकी के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। कोरोनाकाल के दौरान भी आरजे नैना ने लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इन्हें सीकर जिले का इलेक्शन आइकॉन नियुक्त किया गया था। इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य के लिए इन्हें महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में भी पुरस्कृत किया गया था

Related Articles