शुद्ध आहार मिलावट पर वार: खाद्य दुकानों का निरीक्षण, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
शुद्ध आहार मिलावट पर वार: खाद्य दुकानों का निरीक्षण, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
सीकर : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को खंडेला धाम एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र में खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया के निर्देशन में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, नंदराम मीणा एवं सुरेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने खंडेला स्थित जगदम्बा मावा एंड रसगुल्ला भंडार से तेल व बेसन, तथा मानसिंह पतासा नमकीन भंडार से पामोलीन ऑयल के सैंपल लिए। इसके अलावा डेरावली में दीपक कोल्ड ड्रिंक से मैंगो ड्रिंक का नमूना लिया गया। सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य जन प्रयोगशाला, जयपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों को दिए निर्देश
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तायुक्त सामग्री उपयोग करने और फूड सेफ्टी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2141564


