[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई दिल्ली : दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की हार, AAP की शैली ओबरॉय मेयर तो मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीराज्य

नई दिल्ली : दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की हार, AAP की शैली ओबरॉय मेयर तो मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। आप की मेयर प्रत्याशी डॉ. शैली ओबरॉय ने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता हो हरा दिया है। बुधवार को मेयर चुनाव के लिए दो घंटे की वोटिंग में 241 पार्षद, 14 विधायक और 10 सांसदों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Delhi MCD Mayor Election: आज आखिरकार लंबे इंतजार के बाद दिल्ली को नया मेयर मिल गया। बुधवार को हुए दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। आप की मेयर प्रत्याशी डॉ. शैली ओबरॉय ने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता हो हरा दिया है। बुधवार को मेयर चुनाव के लिए दो घंटे की वोटिंग में 241 पार्षद, 14 विधायक और 10 सांसदों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मेयर चुनाव में आप की जीत पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई। बता दें कि 250 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम के लिए पिछले साल ही चुनाव हुआ था। सात दिसंबर को इसका रिजल्ट भी आ गया था। लेकिन इसके बाद मेयर चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में हंगामे के कारण तीन बार चुनाव को टालना पड़ा था।

AAP प्रत्याशी शैली ओबरॉय को 150 तो बीजेपी प्रत्याशी को मिले 116 वोटआप की मेयर प्रत्याशी शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले। जबकि भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। मेयर चुनाव में आप की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी ने सभी चुने हुए पार्षदों को जीत की बधाई दी है।

AAP के आले मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर
दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव भी आम आदमी पार्टी ने जीता है। AAP के आले मोहम्मद इकबाल को 147 वोट मिले। वहीं बीजेपी के कमल बागरी को 116 वोट मिले। डिफ्टी मेयर के पद पर आले मोहम्मद इकबाल ने बीजेपी के प्रत्याशी को 31 वोटों से शिकस्त दी।

कौन हैं दिल्ली की नई मेयर डॉ शैली ओबरॉयडॉ. शैली ओबरॉय पटेल नगर वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। शैली ओबरॉय आप से लंबे समय हैं। राजनीति से पहले वो दिल्ली यूनिर्वसिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थी। 2013 में शैली आम आदमी पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुई थी। उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए 2020 में उन्हें महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनाई गई थी।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी वोटिंग-
दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। एमसीडी के सिविक सेंटर में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को वोटिंग हुई। दो घंटे तक चली वोटिंग में 241 पार्षद,14 विधायक और 10 सांसदों ने वोट डाला। बुधवार की बैठक में किसी प्रकार का हंगामा ना हो, उसके मद्देनजर एमसीडी सदन के अंदर और सिविक सेंटर परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

हंगामे की वजह से तीन बार टली थी मेयर चुनाव-
पिछली तीन बैठकों में मनोनीत पार्षदों के वोटिंग राइट्स को लेकर आप और बीजेपी पार्षदों में जमकर हंगामा हो चुका है। इस कारण इस बार मेयर चुनाव कड़ी सुरक्षा में कराया गया। मेयर पद पर आम आदमी पार्टी की ओर से डॉ. शैली ओबरॉय तो भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हो रही वोटिंग-
पिछली तीन बैठकों में हंगामे का कारण मेयर चुनाव नहीं होने पर आप की मेयर कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव कराने की गुहार लगाई थी। उन्होंने एल्डरमैन के वोटिंग के अधिकार को भी चुनौती दी थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए वो मेयर चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे।

तीन चरणों में हुई मेयर चुनाव के लिए वोटिंग-
दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग तीन चरणों में हुई। पहले चरण में सांसदों ने दूसरे चरण में विधायकों ने मतदान किया। तीसरे चरण में नवनिर्वाचित पार्षद मतदान कर रहे हैं। मालूम हो कि 250 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव का रिजल्ट पिछले साल 7 दिसंबर का आया था। आप ने 134 तो बीजेपी ने 104 वार्डों में जीत हासिल की थी।

कुल 274 वैध वोट, जीतने के लिए 134 वोट-
मेयर चुनाव के लिए कुल 274 वैध वोट है। लेकिन इनमें से कांग्रेस के 9 पार्षद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जीत के लिए किसी भी मेयर प्रत्याशी को 134 वोट चाहिए। आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने बहुमत से 14 अधिक मत लाते हुए आसान जीत हासिल की।

आप पार्षदों का पुलिस के साथ नोकझोंक-
इधर चुनाव से पहले आप पार्षदों का पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। दरअसल बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता के एमसीडी सदन में जाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से इसको लेकर जमकर नोकझोंक भी हुई। एमसीडी सदन की पिछली तीन बैठकों में एल्डरमैन के वोटिंग राइट्स को लेकर हुए हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो पाया था।

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को लेकर हुई नोकझोंक-
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता के एमसीडी सदन में अंदर जाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए एमसीडी सदन में अंदर जाने की कोशिश की जिससे उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिजेंद्र गुप्ता को एमसीडी सदन से बाहर करो। क्योंकि वह न तो पार्षद हैं और न ही विधायक। बाद में फिर हंगामा शांत हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77