[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ विधानसभा के लिए विभिन्न नई सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु ₹6 करोड़ 22 लाख 52 हज़ार की राशी स्वीकृत : विधायक श्रवण कुमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ विधानसभा के लिए विभिन्न नई सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु ₹6 करोड़ 22 लाख 52 हज़ार की राशी स्वीकृत : विधायक श्रवण कुमार

सूरजगढ़ विधानसभा के लिए विभिन्न नई सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु ₹6 करोड़ 22 लाख 52 हज़ार की राशी स्वीकृत : विधायक श्रवण कुमार

सूरजगढ़ : विधायक श्रवण कुमार द्वारा विधानसभा के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली कूल 6.5 किलोमीटर दूरी की नई सड़कों हेतु ₹01 करोड़ 77 लाख एवं कूल 21.35 किलोमीटर दूरी की सड़को के नवीनीकरण हेतु ₹04 करोड़ 45 लाख 52 हजार की राशी राज्य सरकार से स्वीकृत करवायी गई है।
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि सूरजगढ़ विधानसभा की विभिन्न 27.85 किमी की नई एवं नवीनीकरण सड़कों हेतु कूल ₹06 करोड़ 22 लाख 52 हज़ार की राशी राज्य सरकार से स्वीकृत करवायी गयी है। इसके अलावा प्रस्तावित कूल 11.20 किलोमीटर की नई सड़कों के निर्माण हेतु ₹3 करोड़ 18 लाख एवं कुल 12 किलोमीटर दूरी की सड़कों के नवीनीकरण हेतु ₹2 करोड़ 32 लाख 65 की राशी जल्द ही स्वीकृत करवायी जायेगी।
नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना अध्यक्ष डी पी सैनी ने बताया कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो को जोड़ने वाली 6.5 किमी की नई सड़कों के निर्माण में ₹01 करोड़ 77 लाख एवं कूल 21.35 किमी की सड़कों के नवीनीकरण हेतु ₹04 करोड़ 45 लाख 52 हज़ार की लागत लगेगी। इसमें झाझड़िया की ढाणी रा.मा.वि. से सुबे. सत्यवीर के घर से स्वामी सेही स्कूल तक 01 किमी नई सड़क हेतु ₹28 लाख, कुलोठ खुर्द से भुड़नपुरा रोड की तरफ पंचायत भवन तक 01 किमी नई सड़क के लिए ₹25 लाख, रूपपुरा से हरियाणा बॉर्डर तक अधूरी सड़क को पूरी करने हेतु 01 किमी नई सड़क के लिए ₹25 लाख, अमरपुरा से कुठानिया तक 1.5 किमी की नई सड़क हेतु ₹46 लाख, पांथरोली से बामनवास तक 02 किमी की नई सड़क हेतु  ₹53 लाख स्वीकृत किये गए है।
इसी प्रकार सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो की कूल 21.35 किमी की सड़कों के सड़कों के नवीनीकरण हेतु ₹04 करोड़ 45 लाख 52 हज़ार की लागत लगेगी। इसमें बाजडोली सलीम का बास रोड से मैनाना तक 02 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण के लिए ₹39.64 लाख, काकड़ा से हरियाणा बॉर्डर तक 2.5 किमी सड़क के लिए ₹58 लाख, पचेरी सहड़ थली सड़क 6 किलोमीटर हेतु ₹01 करोड़ 34 लाख,  कुई स्टैंड से जैतपुर तक 2 किलोमीटर सड़क हेतु ₹34 लाख 30 हज़ार, पचेरी सहड़ रोड से सहड़ की ढाणी तक 01 किलोमीटर सड़क हेतु ₹20 लाख 25 हज़ार, बाजडोली से अमरपुरा कला तक 3 किलोमीटर सड़क हेतु ₹57 लाख,  जाखोद भूड़नपुरा से परसा का बास तक 2.35 किलोमीटर हेतु ₹42.30 लाख, भैसावता किठाना रोड से ठीचोली तक 2.50 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण हेतु ₹60.03 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक श्रवण कुमार अपने प्रयासों से सूरजगढ़ विधानसभा में विकास कार्यों की लगातार झड़ी लगा रहे हैं। गांव को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कूल 27.85 किमी की नई एवं नवीनीकरण सड़कों हेतु राज्य सरकार से ₹06 करोड़ 22 लाख 52 हज़ार की राशि स्वीकृत करवाने पर क्षेत्र वासियों ने विधायक श्रवण कुमार का आभार व्यक्त करते हुए खुशी प्रकट की है।

Related Articles