जिले में एक लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू:राणासर में कलेक्टर ने किया पौधारोपण, वंदे गंगा जल संरक्षण योजना की शुरुआत
जिले में एक लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू:राणासर में कलेक्टर ने किया पौधारोपण, वंदे गंगा जल संरक्षण योजना की शुरुआत

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार की वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान और हरियालो राजस्थान योजना के तहत जिले में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। शनिवार को शिव गौशाला राणासर धाम से इस अभियान की शुरुआत हुई। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत राणासर की प्रशासक सुनीता देवी ने की। जिला गौशाला समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने कहा कि गौशालाएं गायों की सेवा के साथ जलवायु सुधार और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। सुनील गुरुदेव ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और गौरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं गौभक्त सुनीता दीदी ने आजीवन गौसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पवन जांगिड़ विशनपुरा, बबलू खीचड़ सीकर, संतोष सैनी, प्यारेलाल, निरंजन जानू, सहीराम बराला, राजकुमार, कप्तान महेंद्र झाझड़िया, बबलेश और ताराचंद गुप्ता, रवि शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।