उदयपुरवाटी में ईद की नमाज:एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, काजी को घोड़ी पर बैठाकर मस्जिद लाया गया
उदयपुरवाटी में ईद की नमाज:एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, काजी को घोड़ी पर बैठाकर मस्जिद लाया गया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में ईद उल जुहा के मौके पर शनिवार को काज्यावाली ढाणी स्थित ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की गई। शहर काजी गुलाम रसूल को गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर मस्जिद लाया गया। उन्होंने नमाज अदा करवाई और कुर्बानी का खुत्बा पढ़ा। काजी ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। उनके बेटे मोहम्मद इस्माइल ने मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन रामनिवास सैनी, बल्लाराम सैनी, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद चेजारा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मस्जिद के बाहर राकेश जमालपुरिया, सुरेंद्र तंवर, मुकेश बागड़ी, राहुल चेजारा, मास्टर अनवर अली खान, पार्षद अब्दुल अजीज कच्छावा, डॉ. अलताफ कच्छावा, डॉ. असलम कच्छावा, अमित अली कच्छावा, अकरम मुगल, संजय खान और पार्षद माहिर खान सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यह दृश्य सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043696


