सीकर में अल्टो गाड़ी में लगी आग:क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन के जरिए सर्विस सेंटर ले जा रहे थे,गर्मी के चलते आग लगने का अंदेशा
सीकर में अल्टो गाड़ी में लगी आग:क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन के जरिए सर्विस सेंटर ले जा रहे थे,गर्मी के चलते आग लगने का अंदेशा
सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में क्रेन के जरिए सर्विस सेंटर में ले जाई जा रही गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी ज्यादा फैलने लगी। पास ही स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर गोकुलपुरा थाने पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि आग लगने के चलते गाड़ी पूरी तरह से जल गई। जिसे सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया गया है।
गोकुलपुरा थानाधिकारी इंस्पेक्टर प्रीति बेनीवाल के अनुसार घटना लोहिया रिसोर्ट के पास की है। यहां रींगस की तरफ से एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त अल्टो गाड़ी को ठीक करवाने के लिए सीकर में सर्विस सेंटर पर क्रेन के जरिए लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लोहिया रिसोर्ट के पास गाड़ी में आग लग गई।
हालांकि गाड़ी काफी ज्यादा जल चुकी है जिसे वहीं सुरक्षित खड़ा करवाया गया है। गाड़ी शिखा शर्मा के नाम रजिस्टर्ड है। अंदेशा है कि गर्मी के चलते गाड़ी के टायरों में आग लगी हो और फिर आग फैलती गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042107


