बिजली व पानी और बंद पड़े गंदे पानी निकासी नालों का समाधान को लेकर प्रदर्शन होगा – मंडेलिया
बिजली व पानी और बंद पड़े गंदे पानी निकासी नालों का समाधान को लेकर प्रदर्शन होगा - मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने चूरू विधानसभा क्षेत्र के शहर एव ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। रफ़ीक मंडेलिया ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही हैं, यही हाल जिला प्रशासन का है, बिजली व पानी और गंभीर समस्या बनी हुई हैं आमजन काफी परेशान हो रहे है, इसके लिए प्रशासन को अवगत करवाते रहे हैं मगर समाधान नहीं हुआ है।
9 जून को सुबह 11 बजे शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यलय से कांग्रेसजन जुलूस रैली के साथ रवाना हो कर, पंखा सर्किल होते हुवे आपणी योजना जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर, जिला कलेक्टर को मांग पत्र देगे। बैठक में वक्ताओं ने शहर में जगह जगह गंदे पानी निकासी के नाले अवरूद्ध पड़े होने के कारण, पानी भरा हुआ है इससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा हैं।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, पूर्व सभापति गोविंद महानसरिया, रमजान खान, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, पूर्व उपजिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, जंगशेर खान, प्यारेलाल दानोदिया, पार्षद अज़ीज़ खान, संजय भाटी, शाहरुख खान, असलम मोयल, सद्दाम हुसैन, शिवकुमार शर्मा, रामप्रताप कांटीवाल, हेमन्त सिहाग, हर्ष लाम्बा, नुमान सैय्यद, इस्माइल भाटी, आरिफ़ रिसालदार, तौफीक खान, तारीक नागौरी, आबिद खान जाबासरिया आदि उपस्थित रहे।