पीलाजोहड़ा आश्रम पर 12 जून से कलश यात्रा के साथ होगा 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज
यज्ञशाला के काम में तेजी से जुटे हैं कारीगर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
नीमकाथाना : कस्बे के निकटवर्ती नापावाली के पास संतों की तपोस्थली पीला जोहड़ा आश्रम पर 12 जून से विशाल कलश यात्रा के साथ 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का आगाज होगा। 12 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडिया श्रीराम महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम के आयोजक मोहन दास महाराज एवं नरसी दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कारीगरों द्वारा यज्ञशाला का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने बताया कि यज्ञ सेवा समिति के कार्यकर्ता गांव गांव व ढाणी ढाणी में जाकर लोगों को पीले चावल बांटकर न्योता दे रहे हैं। भावरिया के अनुसार शुक्रवार को दर्जनों गांवों में यज्ञ की तैयारियो को लेकर जगह-जगह पोस्टर का विमोचन किया गया। यज्ञ सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विशाल धर्म सभा का आयोजन 10 जून को संतों की तपोस्थली पीला जोहड़ा आश्रम पर शाम 4 बजे किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043667


