गुड़ा ढहर के जागीरदाला में हनुमान शनिदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा भंडारा और जागरण आज
शाम 7 बजे से संत प्रकाश दास महाराज एवं राजू अलबेला देंगे भजनों की प्रस्तुतियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : क्षेत्र के गुड़ा ढहर के जागीरदाला में राधा गोविंद मंदिर व राधा गोविंद गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में यदुर्वेदाचार्य कौशलेंद्र शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार सुबह आवाहित देव अर्चन और मूर्ति वास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सीतादेवी, रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को राधा गोविंद गौशाला में सुबह महास्नान के बाद बालाजी महाराज और शनि देव की मूर्तियों को नगर भ्रमण करवाया जाएगा।
वहीं दोपहर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात गौशाला का शुभारंभ भी किया जाएगा। शाम 7:00 बजे से भजन सम्राट प्रकाश दास महाराज और राजू अलबेला भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संत महात्माओं का आवागमन लगा हुआ है। वही राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस के नेता भी शिरकत करेंगे।
इस दौरान मंदिर पुजारी सांवरमल शर्मा, उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, श्रवण कुमार जोशी, दिनेश बागड़ा जयपुर, अजीत सिंह नांगल, भरत शर्मा जयपुर, दिनेश ढाबी, चंदू शर्मा, डॉक्टर शहजाद सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह नेवरी, अजय सुरोलिया, श्रवण शर्मा सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043605


