थली गांव में रास्ता खोलो अभियान में बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाया सालों पुराना अतिक्रमण, किसानों को मिली राहत
थली गांव में रास्ता खोलो अभियान में बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाया सालों पुराना अतिक्रमण, किसानों को मिली राहत
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के थली गांव में प्रशासन ने रास्ता खोलो अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की। जोहड़ के पास खेतों की तरफ जाने वाले पुराने मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार बजरंग लाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई की।
सरपंच पवन कुमार जांगिड़ ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से मुख्य रास्ता संकड़ी गली में बदल गया था। इससे आम लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने पहले ही सभी खातेदारों को नोटिस चस्पा कर सूचना दे दी थी। खातेदारों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। अतिक्रमण हटने के बाद रास्ता चौड़ा हो गया है। अब आवागमन में किसी को परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बजरंगलाल बुहाना, पटवारी जोगेंद्र और बलबीर के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048969


