चिड़ावा में टूटे कचरा पात्रों में फंसे दो गोवंश:गोरक्षा दल ने रेस्क्यू कर बचाई जान, नगरपालिका जल्द हटाएगी खतरनाक पात्र
चिड़ावा में टूटे कचरा पात्रों में फंसे दो गोवंश:गोरक्षा दल ने रेस्क्यू कर बचाई जान, नगरपालिका जल्द हटाएगी खतरनाक पात्र
चिड़ावा : चिड़ावा के चीनी गोदाम के पास नगरपालिका के जर्जर कचरा पात्रों में दो गोवंश फंस गए। वे पूरी रात तड़पते रहे। सुबह स्थानीय लोगों ने गोरक्षा दल को सूचना दी। गोरक्षा दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अभिषेक पारिक, नवीन सैनी और वार्डवासियों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वे बुरी तरह घायल और भयभीत थे।
चिड़ावा में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। गोवंश अक्सर खुले और टूटे कचरा पात्रों में फंस जाते हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के नागरिकों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उनकी मांग है कि नगरपालिका या तो इन कचरा पात्रों की मरम्मत करवाए या फिर इन्हें हटाकर सुरक्षित विकल्प दें। उनका कहना है कि गोवंश सुरक्षा सिर्फ भाषणों तक सीमित है। नगरपालिका के स्टोर प्रभारी दीपक जांगिड़ ने कहा कि वे जल्द ही सर्वे करवाकर टूटे कचरा पात्रों को हटवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041590


