[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बंद रास्ता खुलवाने की मांग, बोले-अतिक्रमण के चलते आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बंद रास्ता खुलवाने की मांग, बोले-अतिक्रमण के चलते आमजन परेशान

सादुलपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:बंद रास्ता खुलवाने की मांग, बोले-अतिक्रमण के चलते आमजन परेशान

सादुलपुर : सादुलपुर के गुलपुरा गांव के किसानों ने प्रशासन को एक शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें बताया कि गुलपुरा से ढंढाल लेखू की तरफ जाने वाला पुराना कटोनी रास्ता अतिक्रमण की चपेट में है। रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार से मुलाकात की। साथ ही उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है ।

शिकायतकर्ताओं ने बताया-खसरा नंबर 132, 128 और 8 पर ओमप्रकाश पुत्र हरनारायण जाट और रामकुमार पुत्र कुम्भाराम जाट ने रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है। यह रास्ता पुराने नक्शे में दर्ज है। अतिक्रमण के कारण किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस मामले में जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को शिकायत की थी। इसके बाद गिरदावर और पटवारी मौके पर गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच के परिवार में उक्त लोगों के खेत होने के कारण कार्रवाई रुकी हुई है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है-अतिक्रमणकर्ताओं ने हाल ही में विद्युत पोल और आम कटोनी रास्ते का परिवर्तन भी कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वे आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

शिकायतकर्ताओं में धर्मपाल, हवासिंह, पृथ्वी, अमीलाल, जगदीश, बलवान समेत कई ग्रामीण शामिल हैं। सभी गुलपुरा, राजगढ़ के निवासी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77