[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में नालों की सफाई में लापरवाही:टेंडर में देरी से आमजन और व्यापारी परेशान; कीचड़ फैलने से नहीं खुली दुकानें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में नालों की सफाई में लापरवाही:टेंडर में देरी से आमजन और व्यापारी परेशान; कीचड़ फैलने से नहीं खुली दुकानें

सुजानगढ़ में नालों की सफाई में लापरवाही:टेंडर में देरी से आमजन और व्यापारी परेशान; कीचड़ फैलने से नहीं खुली दुकानें

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में सफाई टेंडर और नालों की सफाई में हुई देरी से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार के सिंघी मंदिर के पीछे क्षेत्र के दुकानदार तो अपनी दुकानें तक नहीं खोल पा रहे। बता दें कि सुजानगढ़ में मानसून से पूर्व होने वाली नालों की सफाई के टेंडर देरी से जारी हुए थे और नालों की सफाई भी देरी से शुरू हुई थी। इस क्षेत्र के नालों की सफाई शनिवार को हुई थी, जिसके ठीक बाद बारिश आ जाने के कारण सारा कीचड़ सड़कों पर फैल गया। साथ ही बरसाती पानी के साथ यह कई दुकानों में घुस गया। जिसके चलते इस क्षेत्र के दुकानदार पिछले तीन दिनों से अपनी दुकानें नहीं खोल पाए।

बुधवार को नाराज व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन में करते हुए रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद एईएन विक्रम जोरवाल सहित मौके पर आए अधिकारियों ने जल्दी समाधान का आश्वासन देकर प्रदर्शन रुकवाया। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद ने बताया-नगर परिषद प्रशासन ने कार्यवाहक एसआई मुनालाल मीणा को हटाकर एसआई का चार्ज ओमप्रकाश स्वामी को दिया है। साथ ही नालों की पुनः सफाई का आश्वासन भी दिया है। व्यापारियों ने मांग रखी कि बाजार में फैला कीचड़ तुरंत हटाया जाए। सफाई टेंडर व कचरा उठाने में हुई देरी के दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित फर्म को नोटिस देने की भी मांग रखी। पांचों मांगों पर सहमति के बाद ही प्रदर्शन स्थगित किया गया।

प्रदर्शन करने वालों में राजू छींपा, महेश खंडेलवाल, वीर सामरिया, मुकेश खटीक, जेपी प्रजापत, पवन, शंकर, आरिफ भाटी, सद्दाम छींपा, नंदलाल प्रजापत, विनय सोनी, मुनान बिसायती, भरत, गोपाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77