रींगस में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता का मामला:बिना टैंकर पहुंचे मिल रहे अलॉटमेंट के मैसेज, अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
रींगस में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता का मामला:बिना टैंकर पहुंचे मिल रहे अलॉटमेंट के मैसेज, अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र में जलदाय विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति में अनियमितता का मामला सामने आया है। पार्षदों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की है।
पार्षद अमित कुमावत और लोकेश कुमावत ने बताया कि कई वार्डों में टैंकर पहुंचे बिना ही लोगों को टैंकर अलॉटमेंट के मैसेज मिल रहे हैं। यह मैसेज एक या दो बार नहीं, बल्कि 15-20 बार तक आ चुके हैं। गर्मी के मौसम में सरकारी योजनाओं का यह दुरुपयोग जनभावनाओं के खिलाफ है।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्यामसुंदर सैन ने जांच का आश्वासन दिया था। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पेयजल की कमी को देखते हुए जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद नीमकाथाना के अधिशाषी अभियंता ने टैंकरों से जलापूर्ति का टेंडर जारी किया था। इसमें 12 मई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन 26 टैंकर की आपूर्ति का प्रावधान था। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044087


