[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड़ा ढहर के जागीरदला में 5 जून से होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुड़ा ढहर के जागीरदला में 5 जून से होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

गुड़ा ढहर के जागीरदला में 5 जून से होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : क्षेत्र के गुड़ा ढहर में जागीरदाला पर स्थित राधा गोविंद मंदिर में 5 जून से कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। श्री राधा गोविंद मंदिर में राधा गोविंद गौशाला सेवा समिति के रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश शर्मा, डीके शर्मा और सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि 5 जून को प्रातः 7:00 बजे महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:00 बजे अविवाहित देव अर्चन तथा दोपहर 2:00 बजे मूर्तिवास कार्यक्रम होगा। 6 जून को प्रातः 8:15 बजे अविवाहित देव अर्चन तथा प्रातः 10:15 बजे मूर्ति वास और रात्रि 10:00 बजे हवन किया जाएगा। 7 जून को प्रातः 7:30 बजे महा स्नान तथा 8:15 बजे मूर्ति नगर भ्रमण और दोपहर 12:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा। भगवान को प्रसाद का भोग लगाने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। 7 जून को शाम 7:00 बजे से गौ भक्त संत प्रकाश दास महाराज और सिंगर राजू अलबेला द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे। संत महात्माओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77