[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण कार्य सही नही करने का ठेकेदार पर लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण कार्य सही नही करने का ठेकेदार पर लगाया आरोप

सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण कार्य सही नही करने का ठेकेदार पर लगाया आरोप

खेतड़ी नगर : नानूवाली बावड़ी से सिंघाना सर्किल तक नव निर्मित एनएच 311 लिंक रोड़ आमजन के लिए समस्या बन गई। हल्की बरसात के साथ ही सड़क पर पानी भर जाने से राहगिरों एवं व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पानी गोठड़ा बस स्टैंड पर जमा होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने समाज सेवी हरीराम गुर्जर के नेतृत्व सड़क पर विरोध पद्रर्शन कर पानी निकासी की मांग की। समाज सेवी हरीराम गुर्जर ने बताया कि नानूवाली बावड़ी से सिंघाना सर्किल तक एनएच 311 सीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।

गोठड़ा के मिस्त्री मार्केट से खेतड़ी नगर बस स्टैंड तक की सड़क करीब एक माह पूर्व ही बनाई गई है, लेकिन ठेकेदार ने सड़क नियमानुसार नही बनाई जिसके चलते बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क से पानी की निकासी के लिए नाली बनानी चाहिए थी लेकिन ठेकेदार ने पानी निकासी के लिए कुछ भी नही किया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी मानसुन पुरी तरह से आया भी नही, हल्की बरसात में ही यह हालत है कि सड़क पुरी तरह से दरिया में तब्दील हो गई, सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते है जिसके कारण सड़क का गंदा पानी घरों व दुकानों तक आ जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पानी निकासी का कोई उपाय नही किया तो आंदोलन कर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएंगा।

इस संबंध में ठेकेदार के साइड इंचार्ज संदीप भारद्वाज ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के टैंडर में सड़क के पानी निकासी के लिए कोई आदेश नही थे, आदेशानुसार सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में हंसराज सैनी, मुकेश, हिरालाल, पवन कुमार सैनी, आनंद कुमार, मुन्नालाल, दिपक, निरज, जयप्रकाश, बृजलाल आदि ग्रामीण एवं व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77