रन फॉर एन्वायरमेंट आज
रन फॉर एन्वायरमेंट आज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के तहत मनाए जाने वाले पखवाड़े के कार्यक्रम के तहत बुधवार को ‘रन फॉर एन्वायरमेंट’ सुबह 7 बजे आयोजित होगी। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू होने वाली यह दौड़ सूचना केंद्र तक होगी। दौड़ में युवा, खिलाड़ी, स्काउट्स व गाईड्स शामिल होंगे। दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर यादव ने बताया कि बुधवार को पीरूसिंह राउमावि, महात्मा गांधी राउमावि खिदरसर, राउमावि भारू व राउमावि आबूसर में पर्यावरण विषय पर पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043667


